Trending

CRPF Valour Day : शहीदों को देश का सलाम

The Nation Pays Tribute to Martyrs on CRPF Valour Day

दिल्ली/प्रतिनिधी : केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 1965 में आज ही के दिन कच्छ के रण स्थित सरदार पोस्ट पर सीआरपीएफ के बहादुर जवानों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था।

गृह मंत्री ने कहा कि उस समय सीमित संसाधनों के बावजूद जवान दुश्मन के सामने अडिग दीवार की तरह खड़े रहे और उनके हमले को नाकाम कर दिया। यह घटना भारतीय सुरक्षा बलों के इतिहास में साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बन गई है।अमित शाह ने आगे कहा कि देश इन वीर जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता और उनकी शौर्य गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इन वीरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker