Trending
RBI आज करेगा बड़ी घोषणा; EMI पर पड़ेगा असर
RBI to Make Major Announcement Today; EMIs to be Impacted

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक के फैसलों की जानकारी देंगे। गवर्नर की अध्यक्षता में गठित छह सदस्यीय समिति सोमवार से ब्याज दरों, महंगाई के रुझान और आर्थिक विकास के अनुमानों पर मंथन कर रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में संभावित बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में रिज़र्व बैंक सतर्क रुख अपनाते हुए इस बार भी नीतिगत रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रख सकता है। यह निर्णय न केवल लोन और ईएमआई पर असर डालेगा, बल्कि देश की आर्थिक दिशा और बाजार की चाल को भी प्रभावित करेगा। निवेशक और आम जनता इस घोषणा पर नजर बनाए हुए हैं।



