Trending

Defence Minister : सैनिकों के स्वास्थ्य पर सरकार का फोकस

Government Focuses on Soldiers' Health: Defence Minister

दिल्ली/प्रतिनिधि : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश के सैनिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सैनिक हर मौसम और कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा करते हैं, इसलिए उनकी स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नई दिल्ली में सेना चिकित्सा कोर के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुसंधान केंद्रों और रेफरल अस्पतालों जैसी आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि देश के हर हिस्से में ऐसे संस्थान स्थापित होने चाहिए, ताकि सैनिकों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। रक्षा मंत्री ने सैन्य नर्सिंग सेवा की सराहना करते हुए इसे चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अब सैन्य नर्सिंग सेवा की नर्सों को सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिक का दर्जा दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker