Bengal Elections: चुनावी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
Bengal Elections: Action Taken Over Violation of Electoral Norms

प.बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। आयोग ने पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्र सहायक अतनु चक्रवर्ती को पद से हटा दिया है। उनके खिलाफ कदाचार और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। आयोग ने यह कार्रवाई तब की जब चक्रवर्ती के एक विशेष राजनीतिक दल की गतिविधियों में शामिल होने की खबर सामने आई।
मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ भी लापरवाही के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। इसी मामले में तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



