
Navi Mumbai: सानपाड़ा में नीलेश म्हात्रे का निरीक्षण दौरे
Navi Mumbai: Nilesh Mhatre's Inspection Tour in Sanpada
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के बेलापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विकास कार्यों को लेकर सक्रियता लगातार देखने को मिल रही है। इसी क्रम में विधायक मंदाताई म्हात्रे के मार्गदर्शन में पूर्व नगरसेवक एवं भाजपा महासचिव नीलेश म्हात्रे ने सानपाड़ा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवी मुंबई नगर निगम के सानपाड़ा डिवीजन के डिप्टी इंजीनियर (सिविल) विश्वनाथ लोकरे तथा अन्य अधिकारियों के साथ स्वर्गीय सीताराम मास्टर गार्डन और आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण दौरा किया।निरीक्षण के दौरान गार्डन की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, बच्चों के खेल उपकरण, पेयजल सुविधा और ओपन जिम जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही सानपाड़ा पुलिस पोस्ट के सामने स्थित कबूतरखाना बंद करने, संत शिरोमणि उद्यान में पानी की व्यवस्था सुधारने और गार्डन में लाइटिंग एवं स्वच्छता को लेकर भी चर्चा हुई।
निरीक्षण में यह पाया गया कि कुछ कार्य अभी अधूरे हैं, जिस पर नीलेश म्हात्रे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता है और पार्कों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों ने भी विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए, जिन पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और महिलाओं को नि:शुल्क डाबर च्यवनप्राश भी वितरित किया गया। निरीक्षण दौरे में कई स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।



