Babu Jagjivan Ram को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि
PM Modi Pays Tribute to Babu Jagjivan Ram

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना संपूर्ण जीवन समानता, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री ने लिखा कि उनका योगदान न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने कहा कि बाबूजी के विचार और आदर्श आज भी देश को समावेशी और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उन्हें शत-शत नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को श्रद्धापूर्वक याद किया।



