Trending

Mahabharata Circuit: काम्पिल्य बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र

Mahabharata Circuit: Kampilya Set to Become a World-Class Tourism Hub

विशेष/प्रतिनिधि : उत्तर प्रदेश के काम्पिल्य को महाभारत सर्किट के तहत विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसके समेकित विकास के लिए 4.70 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है, जिसमें पहली किश्त के रूप में 1.40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि द्रौपदी की जन्मस्थली सहित इस ऐतिहासिक स्थल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

परियोजना के तहत इंटरैक्टिव इंस्टॉलेशन के माध्यम से महाभारत के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत किया जाएगा। साथ ही, रामेश्वर नाथ मंदिर में भव्य प्रवेश द्वार और स्टोन स्टोरी बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। सरकार का उद्देश्य इस पौराणिक धरोहर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker