Trending

Navi Mumbai: ‘महालक्ष्मी सरस’ में दिखा मिनी महाराष्ट्र

'Mini Maharashtra' on Display at 'Mahalakshmi Saras' in Vashi

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे: नवी मुंबई के वाशी स्थित सिडको एग्जीबिशन सेंटर में ‘महालक्ष्मी सरस’ प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन मंगलवार को हुआ। यह प्रदर्शनी 3 अप्रैल तक चलेगी और इसमें देशभर के महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स और महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। अलग-अलग राज्यों के हैंडलूम कपड़े, मसाले, हस्तशिल्प और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के कारण यहां ‘मिनी महाराष्ट्र’ जैसा माहौल बन गया है। उद्घाटन समारोह में नवी मुंबई की महापौर सुजाता सूरज पाटिल ने कहा कि यह प्रदर्शनी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘महालक्ष्मी सरस’ के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों को सीधे बाजार में लाने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक पिछड़ा विकास महामंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को वित्तीय सहायता और ऋण योजनाओं के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘सरस’ में होने वाला कारोबार महिलाओं की क्षमता और मेहनत का प्रतीक है। उमेद अभियान के सीईओ नीलेश सागर ने ‘लखपति दीदी’ कॉन्सेप्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य राज्य की एक करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ प्रदर्शनी में आएं और खरीदारी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker