Trending

Mira-Bhayandar से अंधेरी तक आग का कहर

Fire Havoc Spreads from Mira-Bhayandar to Andheri

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई और आसपास के इलाकों से आग लगने की लगातार घटनाओं ने लोगों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। सबसे बड़ी घटना मीरा-भायंदर के प्लेजेंट पार्क इलाके में सामने आई, जहां भीषण आग लगने से चार से पांच बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे हालात काफी गंभीर हो गए।

गैस सिलेंडर विस्फोट आग का संभावित कारण

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गैस सिलेंडर विस्फोट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है। इस हादसे में दो से तीन टेंपो भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

इसी बीच अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित मेघदूत बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर भी आग लग गई। दमकल विभाग, पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। वहीं, कल्याण ईस्ट के मॉडल कॉलेज इलाके में भी आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker