Meta पर 375 मिलियन डॉलर का जुर्माना
$375 Million Fine Imposed on Meta

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका में सोशल मीडिया दिग्गज Meta को बड़ा कानूनी झटका लगा है। न्यू मैक्सिको की जूरी ने कंपनी पर 375 मिलियन डॉलर का भारी जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने माना कि Meta ने अपने प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram पर बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े खतरों को छिपाया और नियमों का उल्लंघन किया। यह मामला 2023 में न्यू मैक्सिको के अटॉर्नी जनरल राउल टोरेज़ द्वारा दायर किया गया था।
जांच के दौरान अंडरकवर ऑपरेशन में बच्चों के नकली अकाउंट बनाकर यह दिखाया गया कि प्लेटफॉर्म पर उन्हें आपत्तिजनक और शोषण से जुड़ी सामग्री भेजी जा रही थी। इस खुलासे ने Meta की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। अटॉर्नी जनरल ने फैसले को “हर बच्चे और परिवार की जीत” बताया। वहीं Meta ने फैसले से असहमति जताते हुए इसे उच्च अदालत में चुनौती देने की बात कही है।



