Navratri Saptami: मोदी ने मां कालरात्रि को किया नमन
Navratri Saptami: Modi Pays Homage to Maa Kalaratri

दिल्ली/प्रतिनिधि : चैत्र नवरात्रि के सप्तम दिवस पर बुधवार को मां दुर्गा के उग्र स्वरूप मां कालरात्रि की देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां कालरात्रि का स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मां से सभी के जीवन में साहस, संकल्प और सफलता की कामना की। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, जिसमें मां कालरात्रि के भयंकर और शक्तिशाली स्वरूप का वर्णन किया गया है। श्लोक में मां के श्याम वर्ण, तेजस्वी ध्वजा और काल का नाश करने वाली शक्ति का उल्लेख है।
नवरात्रि के इस दिन को विशेष रूप से नकारात्मक शक्तियों के विनाश और आत्मबल बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा, आरती और भजन का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।



