Trending

Gujarat-Biharरेलवे नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

Gujarat-Bihar Railway Network Set for New Expansion

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय रेलवे ने गुजरात और बिहार में दो महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत 647.58 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना, ट्रैफिक दबाव कम करना और संचालन को अधिक सुरक्षित व कुशल बनाना है। गुजरात में 344.38 करोड़ रुपये की लागत से कोसांबा-उमरपाड़ा सेक्शन पर 9.20 किमी लंबा रेल ओवर रेल (ROR) फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इससे सतही क्रॉसिंग समाप्त होगी और ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी।

वहीं बिहार में 303.20 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर में 13.38 किमी लंबा रेल बाईपास तैयार किया जाएगा, जिससे जंक्शन पर बढ़ते ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस बाईपास से ट्रेनों को इंजन रिवर्स करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय की बचत होगी और संचालन बेहतर होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker