West Asia Crisis पर मोदी का बड़ा कदम
Modi's Major Move on the West Asia Crisis

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्त समूहों के गठन की घोषणा की है। राज्यसभा में दिए अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि ये समूह ईंधन, गैस, उर्वरक, आपूर्ति श्रृंखला और बढ़ती मुद्रास्फीति से जुड़े मुद्दों पर रणनीति तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री ने राज्यों से केंद्र के साथ मिलकर “टीम इंडिया” के रूप में काम करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का रुख शांति, संवाद और कूटनीति के पक्ष में है तथा देश ईरान, इजराइल और अमेरिका सहित सभी पक्षों से संपर्क बनाए हुए है।
युद्ध से उत्पन्न ऊर्जा संकट को गंभीर बताते हुए उन्होंने कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता को भविष्य का एकमात्र विकल्प बताते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।



