Trending

Navi Mumbai: तुर्भे में आग से चार दुकानें खाक

Navi Mumbai: Four Shops Gutted in Fire at Turbhe

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के तुर्भे सेक्टर 21 स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से चार दुकानों को भारी नुकसान हुआ। आग की शुरुआत एक इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान से हुई, जो देखते ही देखते पास की तीन अन्य दुकानों तक फैल गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

एक सिरेमिक दुकान और एक रिहायशी घर भी इसकी चपेट में आ गए।

यह घटना एयरस्ट्रिप के पास, वाशी-शिव पनवेल हाईवे से जुड़े इलाके में हुई। शाम 5:33 बजे फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत APMC पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम की पांच दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिस दुकान में आग लगी, वह तीन मंजिला इमारत में स्थित थी और वहां इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान का भंडारण किया जाता था। आग के दौरान पास की एक सिरेमिक दुकान और एक रिहायशी घर भी इसकी चपेट में आ गए।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि इमारत में फायर सेफ्टी सिस्टम क्यों नहीं था और इसका निरीक्षण समय पर क्यों नहीं किया गया।दमकल विभाग के अनुसार, आग बुझाने के बाद देर रात तक कूलिंग ऑपरेशन जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker