Trending

Assam, Kerala, Puducherry Elections: नामांकन का आज अंतिम दिन

Assam, Kerala, Puducherry Elections: Today is the Last Day for Nominations

दिल्ली/प्रतिनिधि : असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज शाम समाप्त हो जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, इन तीनों क्षेत्रों में मतदान अगले महीने 9 अप्रैल को एक ही चरण में कराया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी, जबकि उम्मीदवार 26 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

वहीं, तमिलनाडु विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल को एक ही चरण में होगा। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होगा। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी, जबकि पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी। चारों राज्यों और पुदुचेरी में मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker