Kerala Elections: भाजपा की तीसरी सूची जारी
Kerala Elections: BJP Releases Third List

केरल/प्रतिनिधि : केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियों को और तेज करते हुए 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कोवलम विधानसभा सीट से टी. एन. सुरेश, पीरुमाडे से वी. राथीश, मावेलिक्कारा से अजीमोन, अरुविक्कारा से विवेक गोपन और चावरा सीट से के. आर. राजेश को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया है, जिससे पार्टी की चुनावी रणनीति स्पष्ट होती नजर आ रही है।
केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होना है, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा भी इस बार राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से पूरी ताकत झोंक रही है और उम्मीदवारों के चयन में संतुलन व रणनीति पर विशेष ध्यान दिया गया है।



