Trending

New Tax Law: सरकार का बड़ा टैक्स सुधार कदम

New Tax Law: A Major Tax Reform Step by the Government

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने नए इनकम टैक्स एक्ट को अधिक सरल, लचीला और टैक्सपेयर्स के हित में बताया है। दिल्ली में जागरूकता अभियान के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि यह कानून आम लोगों के लिए आसानी से समझने योग्य बनाया गया है, जिससे टैक्स से जुड़े विवाद और कम्प्लायंस कॉस्ट में बड़ी कमी आएगी।उन्होंने बताया कि छोटे व्यवसाय और उद्यमी देश की अर्थव्यवस्था के प्रमुख इंजन हैं, इसलिए प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम को और मजबूत किया गया है।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि टैक्सपेयर्स सरकार और जनता के बीच भरोसे का महत्वपूर्ण सेतु हैं।नए कानून को तैयार करने में इनकम टैक्स विभाग ने करीब 75,000 मैन-ऑवर्स लगाए हैं। पुराने कानून के 819 सेक्शन घटाकर 536 कर दिए गए हैं और 47 के स्थान पर केवल 23 केस रखे गए हैं। यह नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker