Trending
West Asia Crisis के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत
India's Energy Security Remains Robust Amidst West Asia Crisis

दिल्ली/प्रतिनिधि : पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए अहम कदम उठाए हैं। इसी प्रयास के तहत यूनाइटेड अरब अमीरात से मिनरल ऑयल लेकर आने वाला जहाज “जग लड़की गुजरात” सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया है। यह जहाज करीब 84,700 टन मिनरल ऑयल लेकर भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुआ, जिससे देश की तेल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी।
इसके अलावा, LPG की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए “नंदा देवी” नामक जहाज भी सुरक्षित भारत पहुंच चुका है। इस जहाज के जरिए लगभग 46,500 टन LPG देश में लाई गई है। इन दोनों जहाजों के सुरक्षित आगमन से साफ है कि वैश्विक तनाव के बावजूद भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और सप्लाई चेन को स्थिर बनाए रखने में सफल हो रहा है।



