Modi Tells Iran: शांति और कूटनीति ही समाधान
Modi Tells Iran: Peace and Diplomacy Are the Only Solution

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बातचीत कर वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में बढ़ती हिंसा, आम नागरिकों की मौत और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस संकट के दौरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही ऊर्जा आपूर्ति और आवश्यक सामान के निर्बाध आवागमन को भी भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान शांति और स्थिरता के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति से अपील की कि मौजूदा तनाव को कम करने के लिए संवाद और कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता दी जाए। भारत का मानना है कि क्षेत्रीय शांति के लिए बातचीत और सहयोग ही सबसे प्रभावी रास्ता है।



