Trending

Oil, Nuclear Issues and War: मिडिल ईस्ट में तनाव

Oil, Nuclear Issues and War: Tensions in the Middle East

मुंबई/प्रतिनिधि: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेल की कीमतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो इसका फायदा अमेरिका को होता है, क्योंकि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना अधिक महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक, यदि ईरान परमाणु क्षमता हासिल करता है तो इससे मिडिल ईस्ट और वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

इसी बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और इज़राइल के हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई से क्षेत्र में बड़ा मानवीय संकट पैदा हो गया है। अफगानिस्तान, ईरान, लेबनान और पाकिस्तान में 40 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस बढ़ते तनाव के बीच दुनिया भर में विरोध भी तेज हो रहा है। ग्रीस की राजधानी एथेंस में अमेरिकी दूतावास के बाहर हजारों लोगों ने युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker