India-Sri Lanka: भारत-श्रीलंका संबंध और मजबूत
India-Sri Lanka Relations Strengthen

विशेष/प्रतिनिधि : हरिनी अमरसूर्या ने भारत के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध, बढ़ते निवेश और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि का स्वागत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस और श्रीलंका के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित भोज में उन्होंने कहा कि श्रीलंका भारतीय व्यवसायों के साथ साझेदारी मजबूत करना चाहता है तथा पर्यटन के माध्यम से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने को उत्सुक है।
श्रीलंका इंडिया सोसाइटी के कार्यक्रम में राजनयिकों, उद्योगपतियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। अमरसूर्या ने भारत को श्रीलंका का सबसे करीबी सहयोगी बताते हुए कठिन समय में मिले निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सहयोग विस्तार पर जोर दिया। यह बयान ऐसे समय आया है जब श्रीलंका में भारतीय निवेश और भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।



