Afghanistan का पलटवार, Pakistan को भारी नुकसान
Afghanistan Counterattacks, Pakistan Suffers Heavy Losses

विशेष/प्रतिनिधि : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव खुली सैन्य झड़प में बदल गया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों के जवाब में देर रात बड़ा सैन्य अभियान चलाया। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार चार घंटे चले इस ऑपरेशन में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए तथा 19 चौकियों और दो सैन्य ठिकानों पर कब्जा कर लिया गया। कार्रवाई पक्तिका, खोस्त, नांगरहार, पाक्तिया, कुनार और नूरीस्तान सीमावर्ती क्षेत्रों में की गई।
अफगानिस्तान का दावा है कि बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किए गए। इस अभियान में अफगानिस्तान के आठ सैनिक मारे गए और 11 घायल हुए। वहीं नांगरहार के एक शरणार्थी शिविर पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 13 नागरिकों की मौत हो गई।इसके बाद पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पाक्तिया में जवाबी हमले किए। अफगानिस्तान ने चेतावनी दी है कि हर हमले का करारा जवाब दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।



