
Anil Ambani की पाली हिल प्रॉपर्टी अटैच
Anil Ambani's Pali Hill Property Attached
मुंबई/प्रतिनिधि: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड बैंक फ्रॉड मामले में उद्योगपति Anil Ambani के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मुंबई के पाली हिल स्थित उनकी आवासीय संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है।
यह कार्रवाई Reliance Communications और उससे जुड़ी समूह कंपनियों द्वारा लिए गए भारी कर्ज के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले में की गई है। जांच के अनुसार कंपनियों ने घरेलू और विदेशी बैंकों व वित्तीय संस्थानों से बड़े पैमाने पर ऋण लिया था, जिसमें करीब 40,185 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। ईडी ने यह जांच Central Bureau of Investigation (CBI) की एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। अब तक इस केस में जब्त या अटैच की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 15,700 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। एजेंसी वित्तीय लेनदेन और फंड डायवर्जन के पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।



