Trending

Mumbai: महाराष्ट्र–ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी MoU साइन

Maharashtra-Bristol University MoU Signed in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में महाराष्ट्र सरकार और ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी मुंबई कैंपस प्राइवेट लिमिटेड के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि University of Bristol जैसे वैश्विक प्रतिष्ठा वाले संस्थान के साथ सहयोग महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है। इससे उन छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं। समझौते के तहत “मुख्यमंत्री–ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप स्कीम” संयुक्त रूप से लागू की जाएगी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित, मगर मेधावी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा दिलाना है। सरकार का मानना है कि यह पहल राज्य के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker