Trending

President Mumbai: राष्ट्रपति ने हेल्थ कैंपेन का किया शुभारंभ

President Launches Health Campaign in Mumbai

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर मुंबई पहुंचीं। उन्होंने लोक भवन में पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल द्वारा चलाए गए देशव्यापी अभियान “सेव लाइव्स एंड क्रिएट ए हेल्दी इंडिया” का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आयुष्मान भारत मिशन के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है। नागरिकों का स्वास्थ्य सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से गरीबों तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाने की अपील की। राष्ट्रपति ने कहा कि हेल्थ अवेयरनेस उतनी ही जरूरी है जितनी चिकित्सा सुविधाएं। नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो रही है। उन्होंने शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker