Rajdhani Express से 20 लाख का गांजा बरामद
Ganja Worth ₹20 lakh Recovered From Rajdhani Express

विशेष/प्रतिनिधि : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी एक्सप्रेस से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद कर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान 19 वर्षीय जैस्मिना परवीन, निवासी कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार 20503 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एस्कॉर्ट टीम को न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) से ट्रेन के बी-10 कोच के शौचालय के पास चार संदिग्ध लावारिस बैग मिले। इसकी सूचना मिलते ही कटिहार आरपीएफ की टीम ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही उसमें सवार हुई और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ न्यू अलीपुरद्वार से नई दिल्ली ले जा रही थी। इसके बाद आरपीएफ ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



