Indian Navy: AI तकनीक से बढ़ाई जहाजों की ताकत
Indian Navy Enhances Ships' Strength with AI Technology

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय नौसेना अब समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का तेजी से इस्तेमाल कर रही है। नौसेना के बेंगलुरु स्थित AI सेंटर में अत्याधुनिक AI नवाचारों पर विशेष रूप से काम किया जा रहा है। वर्तमान में नौसेना के पास 50 से अधिक AI-आधारित सिस्टम विकसित हो चुके हैं, जिनमें से कई का हाल ही में आयोजित AI Impact Summit में प्रदर्शन भी किया गया।
इन नवाचारों में एक अत्याधुनिक स्मार्ट कैमरा शामिल है, जो करीब 40 किलोमीटर दूरी तक निगरानी कर सकता है और दुश्मन के जहाज को स्कैन कर उसकी विस्तृत जानकारी तुरंत उपलब्ध कराता है। इसके अलावा AI की मदद से युद्धपोतों पर दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखना, भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करना और विदेशी भाषाओं में बातचीत करना भी संभव हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक भविष्य के समुद्री युद्ध में भारत की रणनीतिक बढ़त को और मजबूत करेगी।



