Trending

Namo Bharat: रविवार को नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन

Namo Bharat Corridor to be inaugurated on Sunday

दिल्ली/प्रतिनिधि : दिल्ली से मेरठ तक तेज और आधुनिक रेल संपर्क को मजबूती देने वाली नमो भारत सेवा का दायरा अब और बढ़ने जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के शेष हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में दिल्ली के सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक 5 किलोमीटर तथा मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है।

इसके साथ ही 13 स्टेशनों वाली 23 किलोमीटर लंबी मेरठ मेट्रो सेवा का भी शुभारंभ होगा, जिससे शहर के भीतर आवागमन और अधिक आसान हो जाएगा। इस परियोजना को लेकर मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मीडिया ने जब नमो भारत ट्रेन में यात्रियों से बातचीत कर उनकी प्रतिक्रियाएं जानीं, जिसमें लोगों ने तेज, सुरक्षित और समय बचाने वाली यात्रा सुविधा को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker