Trending

NMMC का फैसला नहीं बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स

NMMC Decides No Property Tax Increase

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगर पालिका (NMMC) के नए कार्यकाल की पहली आमसभा में शहरवासियों को बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स दर तय करते हुए सदन ने सर्वसम्मति से ‘कोई टैक्स बढ़ोतरी नहीं’ का प्रस्ताव पारित कर दिया। सत्ताधारी BJP ने यह प्रस्ताव रखा, जिसे विपक्ष ने भी समर्थन दिया और साफ हो गया कि इस वर्ष नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

कई वर्षों से टैक्स रेट में बड़ी वृद्धि नहीं

पिछले कई वर्षों से निगम के बेसिक टैक्स रेट में बड़ी वृद्धि नहीं की गई है। प्रशासक काल के बजटों में भी टैक्स बढ़ाने से परहेज किया गया था। राज्य के वन मंत्री और वरिष्ठ शहर नेता गणेश नाइक ने लगातार कहा है कि शहर का विकास नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना होना चाहिए। चुनाव के दौरान उन्होंने, डॉ. संजीव नाइक और सदन नेता सागर नाइक ने भी टैक्स न बढ़ाने का भरोसा दिया था।

मेयर सुजाता पाटिल ने प्रस्ताव के सर्वसम्मति से पारित होने की घोषणा

आमसभा में BJP पार्षद शैला पाटिल द्वारा प्रस्ताव रखने के बाद शुरुआत में विपक्ष ने विरोध किया, लेकिन शिवसेना के मनोज हलदनकर और पार्षद दिव्या गायकवाड़ ने अंततः समर्थन दे दिया। मेयर सुजाता पाटिल ने प्रस्ताव के सर्वसम्मति से पारित होने की घोषणा की। सदन में छोटे घरों को राहत देने की मांग भी उठी। 1000 वर्गफुट तक के घरों के लिए शून्य टैक्स तथा 500-750 वर्गफुट घरों के लिए 50% छूट का प्रस्ताव पहले ही सरकार को भेजा जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों के घरों पर पेनल्टी टैक्स घटाकर 5% करने की भी तैयारी है। साथ ही हाल ही में शामिल 14 गांवों में अगले दो वर्षों तक कोई टैक्स बढ़ोतरी नहीं होगी।

विपक्ष के नेता विजय चौगुले ने प्रस्ताव को जल्दबाजी बताया, जबकि सागर नाइक ने कहा कि नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना विकास के लिए वैकल्पिक आय स्रोत बढ़ाए जाएंगे। इस निर्णय से नए वित्तीय वर्ष में नवी मुंबईकरों को प्रॉपर्टी टैक्स से राहत मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker