Trending

Navi Mumbai: घणसोली–ऐरोली ब्रिज परियोजना को गति

Navi Mumbai: Ghansoli-Airoli Bridge Project Gains Momentum

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई में घणसोली से ऐरोली के बीच निर्माणाधीन पाम बीच रोड विस्तार एवं एलिवेटेड ब्रिज परियोजना को उल्लेखनीय गति मिल गई है। वर्तमान में कार्य फाउंडेशन और बोर पाइलिंग के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुका है तथा कई स्थानों पर वास्तविक निर्माण कार्य दिखाई देने लगा है।

ब्रिज पियर फाउंडेशन के लिए गहरी खुदाई

साइट पर ब्रिज पियर फाउंडेशन के लिए गहरी खुदाई की गई है, जहां कुछ हिस्सों में रॉक लेवल तक खुदाई पूर्ण कर स्टील रिइनफोर्समेंट केज स्थापित किए जा रहे हैं। अत्याधुनिक हाइड्रोलिक बोर पाइलिंग रिग की मदद से पाइलिंग कार्य किया जा रहा है और पाइल की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए केसिंग पाइप का उपयोग किया जा रहा है। डिवॉटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिकल कंट्रोल पैनल और अस्थायी निर्माण सुविधाएं भी स्थापित कर दी गई हैं।

ब्रिज के दोनों ओर एप्रोच रोड के लिए मिट्टी भराव, लेवलिंग और चौड़ीकरण का कार्य जारी है, जिससे सड़क की प्रारंभिक संरचना स्पष्ट होने लगी है। लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की लागत ₹500 करोड़ से अधिक है और इसे 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मराठी बांधकाम व्यवसायिक महासंघ के महासचिव एवं बाविस्कर ग्रुप के सीएमडी प्रकाश बाविस्कर ने कहा कि यह परियोजना नवी मुंबई की परिवहन व्यवस्था में निर्णायक बदलाव लाएगी और शहर के सतत शहरी विकास की मजबूत नींव बनेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker