
Kharghar : BJP की ओर से शिव जयंती का भव्य उत्सव
BJP Celebrates Shiv Jayanti in Kharghar
खारघर/तुषार पाटील : खारघर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जन्मोत्सव 2026 बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों से अप्रत्याशित रूप से भारी प्रतिसाद मिला और पूरे परिसर में उत्सवी माहौल दिखाई दिया।
महिलाओं के लिए हल्दी-कुंकू समारोह और लकी ड्रॉ
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में हल्दी-कुंकू समारोह और लकी ड्रॉ में पैठणी साड़ी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। स्पोर्ट डांस स्टेप आर्ट ग्रुप, पनवेल की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली।
खारघर BJP का गढ़-परेश ठाकुर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परेश ठाकुर, पनवेल के मेयर नितिन पाटिल और उत्तर रायगढ़ जिला अध्यक्ष अविनाश कोली उपस्थित रहे। आयोजन में भाजपा के सभी नगरसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही। मीडिया से बातचीत में परेश ठाकुर ने कहा कि खारघर में शिव जयंती केवल भाजपा ने मनाई, जिससे क्षेत्र में पार्टी की मजबूत पकड़ स्पष्ट होती है। खारघर-तलोजा अध्यक्ष प्रवीण पाटिल और महिला अध्यक्ष साधना पवार ने नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
शिवभक्तों के जोश, महिलाओं की भागीदारी और राजनीतिक उपस्थिति के साथ समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



