Trending

AI Summit 2026 बना वैश्विक साझेदारी का मंच

AI Impact Summit 2026 becomes a platform for global partnership

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर वैश्विक सहयोग को नई दिशा दी। उन्होंने अबू धाबी के शहजादे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर भारत-यूएई संबंधों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक शूफ के साथ एआई के आर्थिक-सामाजिक प्रभाव, तकनीकी नवाचार और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र क्रियान्वयन पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग मजबूत करने का भी संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त मोदी ने स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तथा ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से भी वार्ता की। इन बैठकों ने स्पष्ट किया कि भारत एआई और प्रौद्योगिकी कूटनीति के जरिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को नई गति देने की दिशा में अग्रसर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker