AI समिट : भारत-फ्रांस सहयोग को नई गति
AI Summit: New Momentum for India-France Cooperation

दिल्ली /प्रतिनिधि : दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की।बैठक में रक्षा सहयोग, उभरती प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), अंतरिक्ष, समुद्री सुरक्षा तथा वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने और निवेश के नए अवसर तलाशने पर भी सहमति जताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस लोकतांत्रिक मूल्यों तथा रणनीतिक विश्वास के आधार पर लंबे समय से सहयोगी रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का अहम भागीदार बताते हुए तकनीकी और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।इस मुलाकात को दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने और भविष्य के सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



