Trending

396th Shiva Jayanti पर देशभर में उत्सव

Celebrations across the country mark the 396th Shiva Jayanti

नवी मुंबई/तुषार पाटील : आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उत्साह, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाई जा रही है। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में प्रभात फेरियां, शोभायात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऐतिहासिक व्याख्यान आयोजित किए गए। लोगों ने “जय भवानी, जय शिवाजी” के जयघोष के साथ महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि शिवाजी महाराज ने कम उम्र में हिंदवी स्वराज्य का संकल्प लेकर राष्ट्र में स्वाभिमान की ज्योति जलाई। उनकी अद्भुत रणनीति, अदम्य साहस और संगठन क्षमता आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

पुणे जिले के जुन्नार स्थित शिवनेरी किला में भव्य शिव जन्मोत्सव आयोजित हुआ। सुबह से ही लाखों शिवभक्त किले पर पहुंचने लगे। शिवज्योत लेने और ऐतिहासिक स्थल के दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी गईं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी महाराज को नमन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें महाराष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रचेतना का प्रतीक बताते हुए “युगप्रणेता” कहा। जिला प्रशासन ने पानी, चिकित्सा और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है। शिवाजी महाराज के आदर्श-स्वराज्य, धर्मरक्षा और लोककल्याण-आज भी जनमानस में उतने ही जीवंत हैं जितने 17वीं शताब्दी में थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker