Nadda-Padilha Meeting, स्वास्थ्य सहयोग पर जोर
Nadda-Padilha Meeting, Emphasis on Health Cooperation

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को नई दिल्ली में ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्जेंडर पाडिल्हा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सभी नागरिकों के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।
दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने, अनुसंधान, वैक्सीन, जेनेरिक दवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर सहमति जताई। भारत की फार्मा क्षमता और ब्राजील के सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुभव को मिलाकर बेहतर वैश्विक स्वास्थ्य मॉडल तैयार करने की दिशा में भी विचार-विमर्श हुआ। श्री नड्डा ने कहा कि भारत ब्राजील के साथ दीर्घकालिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगामी ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के लिए ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री का भारत में स्वागत भी किया और इसे वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।



