Budget 2026-27: महिलाओं के लिए रिकॉर्ड 5.01 लाख करोड़
Budget 2026-27: Record ₹5.01 lakh crore for women

दिल्ली/प्रतिनिधी : केंद्र सरकार ने यूनियन बजट 2026-27 में महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए 5.01 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 4.49 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 11.55 प्रतिशत अधिक है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है।
महिला और बाल विकास मंत्रालय के अनुसार कुल केंद्रीय बजट में जेंडर-आधारित बजट का हिस्सा भी बढ़कर 9.37 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले वर्ष 8.86 प्रतिशत था। इस वर्ष 53 मंत्रालयों और विभागों तथा 5 केंद्र शासित प्रदेशों ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट आवंटन की घोषणा की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में 49 मंत्रालयों और विभागों ने यह आवंटन किया था। सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं को मजबूत करेगी और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगी।



