Trending

Thane: नन्ही तैराक ने अरब सागर में रचा इतिहास

Thane's Little Swimmer Creates History in the Arabian Sea

ठाणे/प्रतिनिधि : ठाणे की 7 वर्षीय तैराक रेयांश सनिका दीपक खामकर ने अरब सागर में 30 किमी की दूरी अकेले तैरकर इतिहास रच दिया है। 15 नवंबर 2025 को उन्होंने यह दूरी 7 घंटे 30 मिनट 11 सेकंड में पूरी की, जिसे लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। रेयांश स्टारफिश स्पोर्ट्स फाउंडेशन के कोच कैलाश अखाड़े के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं और ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के स्व. मारोत्राव शिंदे स्विमिंग पूल में नियमित अभ्यास करती हैं। मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि यह ठाणे के लिए गर्व का क्षण है।

रेयांश इससे पहले विजयदुर्ग में 15 किमी समुद्री तैराकी कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी स्थान बना चुकी हैं। विभिन्न राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर ठाणे और देश का नाम रोशन किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker