
Navi Mumbai: गणेश नाइक से मिले नेरुल के कॉर्पोरेटर्स
Navi Mumbai: Nerul Corporators Meet Ganesh Naik
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : वाशी में आयोजित जनता दरबार में नेरुल के सभी कॉर्पोरेटर्स ने गणेश नाइक से मुलाकात कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान नेरुल रेलवे स्टेशन से संबंधित मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। प्रतिनिधियों ने मांग की कि नेरुल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और वडाला की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों का नया राउंड सुबह 7.30 से 9.30 बजे के बीच शुरू किया जाए, ताकि ऑफिस समय में यात्रियों को राहत मिल सके। इसके अलावा, नेरुल रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सेलरेटर (चलती सीढ़ियां) लगाने की भी मांग की गई।
मंत्री गणेश नाइक ने मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि मंत्रालय में संबंधित विभाग के साथ जल्द बैठक कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी फॉलो-अप किया जाएगा।



