Trending

Ranveer Singh को मिली बिश्नोई गैंग की धमकी

Ranveer Singh receives a threat, Bishnoi gang connection!

विशेष/प्रतिनिधि : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सट्टेबाज हैरी बॉक्सर को वॉइस नोट के पीछे मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। यह धमकी भरा WhatsApp वॉइस नोट एक्टर के मैनेजर को भेजा गया था, जिसकी आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती बताई जा रही है। पुलिस तकनीकी और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि मैसेज VPN के जरिए विदेशी लोकेशन से भेजा गया।

यह धमकी रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद मिली। मामले में आयुष शर्मा को भी धमकी मिलने की बात सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ कि वारदात में इस्तेमाल कार पुणे से खरीदी गई थी। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker