Trending

Mumbai : 237 फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रद्द

237 Fake Birth Certificates Cancelled in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि : बृहन्मुंबई महानगरपालिका में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट का बड़ा घोटाला सामने आया है। मेयर रितु तावड़े की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद किरिट सोमैया द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि अब तक 237 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र रद्द किए जा चुके हैं। जांच में सामने आया कि कई प्रमाणपत्र ऐसे व्यक्तियों और अस्पतालों के नाम पर जारी किए गए, जिनका वास्तविक अस्तित्व ही नहीं था।

मामले में कई मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ (MOH) और डॉक्टरों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि डॉ. अशरफ काजी नामक व्यक्ति ने बिना प्रसूता महिला की मौजूदगी के जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया। इस संबंध में सांसद सोमैया ने स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा मैडम को आवश्यक सबूत सौंपे हैं, लेकिन अब तक इस प्रकरण में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मेयर तावड़े ने अधिकारियों के ढीले प्रबंधन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध तरीके से जारी प्रमाणपत्रों की व्यापक जांच और संदिग्ध मामलों में विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker