Indian Army: सेना के आधुनिकीकरण को हरी झंडी
Indian Army: Green signal for military modernization

दिल्ली/प्रतिनिधि : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक में सशस्त्र बलों की युद्ध तैयारी को मजबूत करने के लिए लगभग 3.6 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल प्रोक्योरमेंट प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस फैसले से भारतीय वायु सेना को मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA), रफ़ाल लड़ाकू विमान, आधुनिक कॉम्बैट मिसाइल सिस्टम और एयर-शिप आधारित हाई एल्टीट्यूड स्यूडो सैटेलाइट खरीदने का रास्ता साफ हुआ है।
वहीं भारतीय थल सेना के लिए ‘विभव’ एंटी-टैंक माइंस की खरीद, आर्मर्ड रिकवरी व्हीकल्स तथा टी-72 टैंकों और इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स के प्लेटफॉर्म की मरम्मत को मंजूरी दी गई है। भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के लिए भी कई आधुनिक उपकरणों की खरीद को स्वीकृति मिली है। सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से सेना की मारक क्षमता, तकनीकी आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता को बड़ा बल मिलेगा।



