Trending
Amit Shah का आज से दो दिवसीय तमिलनाडु दौरा
Amit Shah Begins Two-day Visit to TamilNadu Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : अमित शाह आज से दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तिरुचिरापल्ली में एनडीए गठबंधन के नेताओं के साथ सीट आवंटन को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे। आगामी चुनावों को देखते हुए इस बैठक को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
दौरे के दूसरे दिन गृह मंत्री कराईकल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देंगे। उनके साथ पीयूष गोयल, जो तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी भी हैं, तथा डॉ. एल. मुरुगन मौजूद रहेंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। तिरुचिरापल्ली और कराईकल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, यह दौरा राज्य में संगठन और गठबंधन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



