Trending

T20 World Cup: भारत की नामीबिया पर धमाकेदार जीत

T20 World Cup: India's Resounding Victory Over Namibia

दिल्ली/प्रतिनिधि : टी-20 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रन से करारी शिकस्त दी। रनों के अंतर से यह भारत की टूर्नामेंट में अब तक की सबसे बड़ी जीत रही। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। ईशान किशन ने मात्र 24 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 52 रन बनाए और दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।

209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 19 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने चार विकेट लिए। अन्य मैचों में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया, जबकि मुंबई में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से पराजित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker