Trending
IRCTC Scam: 3 मार्च को आरोप तय करने पर फैसला
IRCTC Scam: Decision on Framing of Charges on March 3

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने के प्रश्न पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में आदेश 3 मार्च को सुनाया जाएगा। इस फैसले के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय होगी।
इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ED का आरोप है कि IRCTC घोटाले के माध्यम से अवैध लाभ अर्जित किया गया और उसे वैध दिखाने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रिया अपनाई गई। अब 3 मार्च का आदेश इस बहुचर्चित मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



