Trending

Doordarshan वरिष्ठ न्यूज़ एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

Senior Doordarshan News Anchor Sarla Maheshwari Passes Away

मुंबई/प्रतिनिधि : दूरदर्शन की पूर्व न्यूज़ एंकर सरला माहेश्वरी का आज निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और दूरदर्शन के स्वर्णिम दौर को याद करने वाले दर्शकों में शोक की लहर है।

सरला माहेश्वरी 1980 के दशक में दूरदर्शन के शुरुआती और सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक थीं। अपनी नरम आवाज़, शुद्ध उच्चारण और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के कारण उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उस समय जब दूरदर्शन देश का एकमात्र समाचार चैनल हुआ करता था, वे हर घर तक विश्वसनीय समाचार पहुँचाने का माध्यम थीं। उनकी प्रस्तुति में संयम, गरिमा और विश्वसनीयता झलकती थी। सरला माहेश्वरी का योगदान भारतीय टीवी पत्रकारिता के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker