Indian Navy: पहली बार संभाली CTF-154 की कमान
Indian Navy Assumes Command of CTF-154 for the First Time

मुंबई/प्रतिनिधि : भारतीय नौसेना ने पहली बार कंबाइंड टास्क फोर्स-154 (CTF-154) की कमान संभालकर वैश्विक समुद्री सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह टास्क फोर्स जॉइंट मैरीटाइम फोर्सेज (CMF) के तहत संचालित एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण इकाई है, जो मध्य पूर्व और आसपास के व्यापक समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए कार्य करती है।
बहरीन की राजधानी मनामा स्थित CMF मुख्यालय में आयोजित कमांड परिवर्तन समारोह में भारतीय नौसेना के शौर्य चक्र विजेता कमांडर मिलिंद एम मोकाशी ने इतालवी नौसेना के निवर्तमान कमांडर से औपचारिक रूप से CTF-154 की कमान संभाली। मई 2023 में स्थापित यह टास्क फोर्स बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से सदस्य देशों के बीच समन्वय, क्षमता निर्माण और समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है। भारत की यह भूमिका क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती रणनीतिक उपस्थिति को दर्शाती है।



