Weather Forecast: उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट
Weather Forecast: Rain Alert in North India

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।



