Trending

Panvel में BJP महायुति की ऐतिहासिक जीत

BJP Mahayuti Achieves Historic Victory in Panvel

पनवेल/तुषार पाटील : पनवेल तालुका में ज़िला परिषद और पंचायत समिति के आम चुनावों में BJP महायुति ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए शेतकरी कामगार पक्ष–महाविकास अघाड़ी को करारी शिकस्त दी है। ज़िला परिषद की सभी 8 सीटों पर BJP महायुति ने कब्ज़ा जमाया, जबकि पंचायत समिति की 16 में से 15 सीटें जीतकर अकेले दम पर सत्ता हासिल कर ली। यह इलाका लंबे समय से शेकाप का मज़बूत राजनीतिक किला माना जाता था, लेकिन इस चुनाव में मतदाताओं ने विकास, पारदर्शिता और सक्षम नेतृत्व के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया। चुनाव परिणाम आते ही पूरे पनवेल तालुका में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों के साथ जीत का उत्सव मनाया।

नेतृत्व ने चुनाव के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों, युवाओं, महिलाओं, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भरोसेमंद विकास एजेंडा रखा, जिसे मतदाताओं ने स्वीकार किया। इसके विपरीत विपक्ष पर नकारात्मक प्रचार और अफवाहों का सहारा लेने के आरोप लगे, जिन्हें जनता ने सिरे से नकार दिया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह परिणाम पनवेल में लंबे समय से चली आ रही सत्ता-विरोधी भावना और विकास की अपेक्षाओं का स्पष्ट संकेत है। यह जीत आने वाले समय में पनवेल तालुका के सर्वांगीण विकास की दिशा तय करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker