
Trending
Navi Mumbai में भारी जुर्माने रद्द, टैक्स न बढ़ाने का ऐलान
Heavy Fines in Navi Mumbai Cancelled, No Tax Hike Announced
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : वन मंत्री गणेश नाईक ने नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में गांवों, बस्तियों और जरूरत के लिए बने घरों पर लगाए गए तिहरे व भारी जुर्माने को रद्द करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। यह मुद्दा आगामी आम सभा में रखा जाएगा। साथ ही, पिछले 5–6 वर्षों में प्रशासनिक गड़बड़ियों, संदिग्ध फैसलों और आर्थिक लेन-देन को उजागर करने के लिए व्हाइट पेपर तैयार करने हेतु हाई-लेवल कमेटी बनाने का आदेश दिया गया है। मेयर सुजाता पाटिल, डिप्टी मेयर दशरथ भगत और ग्रुप लीडर सागर नाईक के साथ बैठक में नाईक ने प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के चार्ज न बढ़ाने का वादा दोहराया। हेल्थ, एजुकेशन, पर्यावरण और कर्मचारियों की सैलरी जैसे लंबित मुद्दों के समाधान के लिए सब्जेक्ट कमेटियां शीघ्र गठित होंगी।



