Trending

Kolhapur Elections: कांग्रेस-एनसीपी मजबूत

Kolhapur Panchayat Samiti Elections: Congress-NCP Strong

कोल्हापुर/प्रतिनिधि : कोल्हापुर जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कुल 68 सीटों में से अब तक 40 सीटों के रुझान या नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 12 सीटें जीतकर सबसे मजबूत स्थिति बनाई है।दूसरे स्थान पर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी रही है, जिसने 10 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी ने 7-7 सीटें हासिल की हैं।

क्षेत्रीय दलों की बात करें तो जनसुराज्य पार्टी को 4 सीटें मिली हैं, जबकि शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन को 1 सीट मिली है। अब तक आए रुझानों से स्पष्ट है कि जिले की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस और एनसीपी का प्रभाव बरकरार है। शेष सीटों के नतीजों पर सभी दलों की नजर टिकी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker